विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संजीव कुमार द्वारा शनिवार को 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधक गण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व दिनेश कुमार गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 13 सितंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया गया । समस्त जनमानस से अनुरोध है कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here