-होलागढ़ कस्तूरीपुर कस्तूरी गांव की महिला मीरा त्रिपाठी ने कंपनी में बुक कराया था प्लाट
विद्रोही सामना-संवाददाता,
होलागढ़ (प्रयागराज)। कंपनी द्वारा भूमि के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होलागढ़ कस्तूरीपुर कस्तूरी निवासिनी मीरा त्रिपाठी पत्नी राजेश कुमार के मुताबिक वह साइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्लाट कीमत 4.81 लाख में बुकिंग की थी। वहीं प्रार्थीनी ने कंपनी को कुल 1 लाख 20 हजार 3 सौ रुपए अदा कर चुकी है। बावजूद जब कंपनी द्वारा प्लाट नहीं दिया गया तो वह अपनी दी गई धनराशि मांगी तो उसे रूपए नहीं दिया गया। जिसके बाद वह पुलिस अफसरों से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। इंसाफ न मिलने पर वह कोर्ट की चौखट पर पहुंचकर न्याय की फरियाद लगाईं। वहीं कोर्ट के आदेश पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।





