फाइनेंस कर्मी को तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटे हजारों रूपए, मचा हड़कंप

-नवाबगंज दुबरा जगदीशपुर गांव के समीप की है घटना,

विद्रोही सामना-संवाददाता,
नवाबगंज (प्रयागराज)। इलाके के दुबरा जगदीशपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा तमंचा सटाकर फाइनेंस कर्मी से हजारों रूपए लूट घटना को अंजाम देते हुए भाग निकले। लूट की खबर पर पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी रही। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।
भदोही चंदौली निवासी शुभम तिवारी फाफामऊ स्थित स्पन्दना स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी का पैसा वसूलने का कार्य करता है। शुक्रवार की सुबह वह फरीदपुर से वसूली पर दासापुर के लिए निकला था। जैसे ही वह बाइक से दुबरा जगदीशपुर गांव के पास पहुंचा कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों द्वारा तमंचा सटाकर फाइनेंस कर्मी से 16.7 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। वहीं लूट घटना की खबर पर लोगों की भीड़ जुट गई। उधर सूचना पाकर आनन-फानन नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर बाईक सवार बदमाशों का तलाश में जुट गई है। हालांकि पुलिस मामले की तहरीर पर केस नहीं दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here