मऊआइमा के जोगीपुर कौवापुर ऊसर के पास नर्स रिंकी हत्याकांड में नौ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
▪️पति संजय सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था हत्या का मुकदमा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
मऊआइमा(प्रयागराज)। बनारस से नौ माह पूर्व मायके जा रही नर्स की मऊआइमा के ग्राम जोगीपुर कौवापुर ऊसर वन विभाग के पास सिर कूची हुई शव पडी थी। बॉडी को 24 अप्रैल को पुलिस ने बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त रिंकी सिंह 35 वर्ष पत्नी संजय सिंह के रूप में हुई थी। बताया गया है कि रिंकी बनारस में प्राइवेट अस्पताल में नर्स है वह 23 अप्रैल को दो बजे दिन में अपने मयके मनीराम का पूरा बाघराय प्रतापगढ़ के लिए निकली। परन्तु 24 अप्रैल को मऊआइमा के जोगीपुर कौवापुर ऊसर वन विभाग के निकट सिर कूचा हुआ शव बरामद हुआ था। परिजनों के शिनाख्त के बाद पता चला कि मृतका रिंकी तीन बहनों में सबसे बडी थी। उनका कोई भाई नहीं है। रिंकी के दो पुत्रियां एक पुत्र हैं।पति संजय सिंह प्रयागराज के खुल्दाबाद सब्ज़ी मंडी में सब्जी का कारोबार करता है जबकि पत्नी रिंकी बनारस में नर्स थी। पति संजय सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पति संजय सिंह का आरोप है कि उक्त हत्याकांड के खुलासे करने को पुलिस भूल चुकी है। मृतक रिंकी के जेब में बनारस से प्रयागराज तक रेलवे का टिकट भी था तथा रिंकी का मोबाइल गायब था। परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिंकी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या किये जाने की बात सामने आयी थी। पुलिस सीडीआर निकाल कर सर्विलांस का सहारा ले रही है। बावजूद इसके नौ माह बाद अब उक्त हत्याकांड एक अनबूझ पहेली बनकर रह गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।





