डॉ रीता सिंह ने छात्रा को दिया चिकित्सक बनने का अनुभव

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज के निर्देशन में स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार पखवाड़ा तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में शनिवार को अनोखा आयोजन किया गया। सीएचसी शंकरगढ़ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीता सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को चिकित्सालय की विभिन्न इकाइयों एवं स्टाफ के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए उन्हें संवेदनशील और जागरूक बनने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 की छात्रा कुमारी जाह्नवी सिंह को एक दिन के लिए डॉक्टर का अनुभव प्रदान किया गया। वह डॉक्टर के कक्ष में बैठकर मरीजों की समस्याएं सुनती रही और चिकित्सीय कार्य प्रणाली को करीब से समझते नजर आईं। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाओं और छात्राओं को न केवल स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया जा रहा है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। इस अनोखी पहल ने छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व से भी अवगत कराया गया। मौजूद छात्राओं ने इस जीवन का यादगार अनुभव बताया। सीएचसी शंकरगढ़ में छात्रा ने चिकित्सक बनने का अनुभव प्राप्त किया। चिकित्सक बनने की राह पर छात्रा को डॉक्टर रीता सिंह का मार्गदर्शन मिला। छात्रा की आंखों में चिकित्सक बनने का सपना साफ तौर पर देखा गया। जिसका छात्रा को डॉक्टर रीता सिंह द्वारा चिकित्सक बनने का अनुभव प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here