
सार्वजनिक तालाब पर दबंग का कब्जा इर्द-गिर्द खेती,बोई सरसों
तालाब के प्रयोग पर ग्रामीणों पर प्रतिबंध बोलने पर मारने की धमकी तहरीर
मऊआइमा (प्रयागराज) सार्वजनिक तालाब के इर्द-गिर्द दबंगों द्वारा खेती करने तथा तालाब का पानी उपयोग पर प्रतिबंध लगा देने का आरोप ग्रामीणों ने दबंग पर लगाते हुए शिकायतीपत्र समाधान दिवस पर दिया गया है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम छाता निवासी शिवकुमार, ओमप्रकाश, मनीष कुमार, छेदीलाल, अनिल कुमार,राम मिलन पटेल आदि का कहना है कि गांव प्राचीन मन्दिर शिव सागरनाथ धाम है।तथा सन 2020 में लघु सिंचाई विभाग द्वारा मन्दिर के पास तालाब की खुदाई करा कर सौंदीकरण कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दबंग तालाब से पानी निकालने तथा पशुओं को पीलाने खेतों की सिंचाई आदि के लिए मना किया जाता है यहां तक की महिलाओं को अपमानित किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त सार्वजनिक तालाब के इर्द-गिर्द सरसों,पालक आदि की दबंग खेती किए हुए है। दबंग के खिलाफ ग्रामीणों ने शनिवार को समाधान दिवस पर तहरीर देकर तालाब से दबंग से कब्जा मुक्त की मांग की है।






