
मुलाकात के दौरान पत्रकार संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों पर हुई चर्चा
विद्रोही सामना संवाददाता
प्रयागराज। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला अध्यक्ष प्रयागराज राजदेव द्विवेदी और जिला उपाध्यक्ष चित्रकूट विजय गुप्ता की मऊ चित्रकूट में औपचारिक मुलाकात हुई। मुलाकात में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के विस्तार और पत्रकार हितों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। संगठन के दोनों पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने और पत्रकारों के कल्याण के लिए काम करने पर जोर दिया। पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा की गई। संगठन के विस्तार और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए रणनीति बनाई गई। पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए काम करने पर जोर दिया गया। इस मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं पर भी चर्चा की और उनका समाधान निकालने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस तरह की पहल से पत्रकार संगठन को मजबूती मिलेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा में मदद मिलेगी। इस मुलाकात के दौरान जिला उपाध्यक्ष चित्रकूट विजय गुप्ता ने जिला अध्यक्ष चित्रकूट अनिल तिवारी देवरवा की यादों को साझा करते हुए बताया कि जिस तरह से उनके द्वारा 22 अगस्त 2025 से लेकर 31 अगस्त 2025 तक तुलसी जन्म जयंती के अवसर पर भक्ति समर्पण और सेवा का उदाहरण देखने को मिला उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। उन्होंने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर तुलसी जन्म जयंती पर कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रण दिया वह एक सराहनीय पहल रही। और आमंत्रण को स्वीकार करते हुए तुलसी जन्म जयंती पर सीएम योगी ने कार्यक्रम में शिरकत किया।आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अनिल देवरवा के द्वारा विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की है, जो संगठन के उद्देश्यों और पत्रकार हितों की रक्षा के प्रति उनके प्रतिबद्धता को दर्शाता है।






