कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं गुंडागर्दी किये तो जाएंगे जेल- यशपाल सिंह

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। थाना प्रभारी शंकरगढ़ यशपाल सिंह ने प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह भी कार्यालय में पीड़ितों से रूबरू हुए और उनकी फरियाद सुनी। इस दौरान थाना क्षेत्र के कई पीडि़त फरियादी फरियाद लेकर अफसर के सामने मौजूद हुए। थाना प्रभारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके तुरंत समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि थाने आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है, उसका समाधान थाना स्तर पर ही समय बद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। जरूरत पड़ने पर राजस्व कर्मियों की भी मदद ली जाए।आपको बता दें कि तमाम मीडिया रिपोर्ट खंगालने के बाद जानकारी मिली है कि शंकरगढ़ के तत्कालीन थाना प्रभारी यशपाल सिंह उत्तर प्रदेश के पश्चिम आगरा के रहने वाले हैं 97 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं इनके बारे में कहा जाता है कि शुरू से ही यह ईमानदार और सख्त पुलिसिंग को लेकर पुलिस विभाग में जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के पश्चिम में लंबे समय तक तैनात थे और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जनता को न्याय देने का काम किया है। यही वजह है कि वहां पर रही तैनाती के दौरान पुलिसिंग का इनके पास एक अच्छा अनुभव है जिसके चलते ही मुरादाबाद,बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, हाथरस और फिरोजाबाद समेत तमाम जिलों में यह दबंग पुलिस अफसर तैनाती के दौरान गरीब जनता को न्याय देते हुए अपराध और अपराधियों पर जमकर प्रहार किया था। शंकरगढ़ की जनता की माने तो तत्कालीन थाना प्रभारी यशपाल सिंह बेहद सख्त मिजाज के पुलिस अफसर हैं गलत कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ इनका कोई संबंध नहीं रहता और गरीब व्यक्तियों के प्रति इनका प्रेम और स्नेह अलग रहता है।इनके बारे में कहा जाता है कि चार्ज लेने के बाद से ही थाने के अंदर दलाली करने वाले तमाम प्राइवेट व्यक्तियों को हिदायत दी गई जिसके बाद वह लोग थाने के अंदर दिखाई नहीं देते। इनके द्वारा सभी को स्पष्ट कहा गया कि अगर मेरे कार्यकाल में दलाली या गलत कार्य करने वाला कोई भी व्यक्ति थाने की अंदर दिखाई दिया तो तत्काल मुकदमा दर्ज करके उसको जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। शंकरगढ़ की जनता ने यह भी कहा कि थाना प्रभारी यशपाल सिंह के सख्त होने की वजह से दलाल और फर्जी वसूली करने वाले कथित लोगों के अंदर हड़कंप है तो वही नीचे पायदान में रहने वाले हर एक गरीब व्यक्ति को उचित न्याय मिल रहा है। जनता ने कहा अब गुंडे बदमाशों के अंदर शंकरगढ़ पुलिस का डर दिखाई दे रहा है नतीजा यह है कि शंकरगढ़ में अपराध का ग्राफ पूरी तरह जीरो हो गया चोरी मारपीट और जमीन कब्जा करने जैसे मामले पूरी तरह से खत्म होते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here