“एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बीकेटी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व।”
लखनऊ बक्शी का तालाब एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अन्तर्गत एस एस इंटरनेशनल स्कूल एवं एस एस पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नन्हें मुन्नों बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहन कर भगवान राम और रावण बनकर रामलीला का मंचन किया। नन्हें-मुन्नें बच्चों ने रामलीला पात्रों के वेश में अपनी लीला से सभी का मन जीत लिया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि दशहरे के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया। इस पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है एस.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में रावण का दहन किया गया। और बच्चों को रामलीला दिखाई गयी। इस दिन नवरात्री भी मनायी गयी। विजय दशमी का त्यौहार भगवान राम द्वारा रावण के वध का दिन है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षिक एवं शिक्षिकाओं सहयोग किया।एवं नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया गया इस मौके पर तत्पश्चात संस्थापक चेयरमैन अनिल सिंह चौहान जी ने और चेयरमैन प्रवीण सिंह चौहान द्वारा अनमोल प्रेरक विचारो से विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और सभी बच्चों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक, शौर्य का उपासक है , कार्यक्रम में संस्था की उपाअध्यक्ष श्रीमती हेमा सिंह भी उपस्थित रहीं एस एस इंटेनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया उपाध्याय एवं एस एस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सी के शर्मा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी को दशहरा पर्व की बधाई दी।






