Home राज्य उत्तर प्रदेश पूर्वोत्तर रेलवे का स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरु

पूर्वोत्तर रेलवे का स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरु

160
0

पूर्वोत्तर रेलवे का स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरु

स्टेशन अधीक्षक ने एक पेड़ मां के नाम किया पौधरोपण

गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ई एन एच एम विभाग की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरु हो गयाl स्टेशन अधीक्षक संजय पांडेय ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपण कर स्वभाव स्वच्छ, संस्कार स्वच्छता का संदेश दिया।
पहले दिन स्टेशन परिसर मे अधीक्षक श्री पांडेय ने कर्मियों के साथ पौधा रोपण कियाl इस दौरान लगभग दस पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गईl अधीक्षक ने बताया कि पौधा रोपण के साथ परिसर व गाड़ियों को मे सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगाl इस दौरान पार्किंग व स्टेशन के सामने वाहन खड़ी करने वालो को गंदगी न करने की हिदायत दीl पौधा रोपण के मौके पर लवकुश बिंद,नंदलाल व अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here