भदोही। कालीन नगरी भदोही नूतन इतिहास रचने जा रही है। पहली बार भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदा मोड़ के समीप मंगापट्टी सुधवै स्थित मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल में 31 मई से दो जून तक आयोजित होगा। इस आयोजन को लेकर ज्ञानपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह का भागीरथ प्रयास भदोही के खेल के क्षेत्र में स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा।
मनवासा में 31 मई से तीन दिवसीय कुश्ती के आयोज के दौरान यूपी के 75 जिलों के 600 महिला और पुरूष पहलवन (अंडर-23) शामिल होंगे।
यह प्रतियोगिता कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ‘बबलू’ के निर्देशन में आयोजित की जा रही है, जिसमें 23 वर्ष आयु वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। ज्ञानपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने इस आयोजन को लेकर खासी रूचि दिखायी है। उनके भागीरथ प्रयास से ही भदोही जनपद में यह राज्यस्तरीय आयोजन पहली बार संभव हो सका है। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ अपने तमाम पदाधिकारियों के साथ इस आयोजन की सफलता को लेकर जुटे हुए हैं। कुल मिलाकर भदोही में तमाम ऐसे लोग रहे हैं जो इस तरह का आयोजन को कर करा सकते थे लेकिन किसी ने कभी भी रूचि नहीं दिखायी। इससे इतर ज्ञानपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह के भागीरथ प्रयास से वह सपना संभव हो चुका है जिसकी कल्पना हर एक खिलाड़ी कर रहा था।





