Home ताजा खबर ऑपरेशन क्लीन के तहत 1.68 करोड़ की अवैध शराब नष्ट

ऑपरेशन क्लीन के तहत 1.68 करोड़ की अवैध शराब नष्ट

47
0

भदोही। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से जब्त अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कुल 142 मुकदमों से बरामद 33,623 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 68 लाख 11 हजार 500 रुपये है, नष्ट की गई।
जानकारी के अनुसार थाना औराई में 6,957 लीटर, थाना गोपीगंज में 26,482 लीटर तथा थाना ज्ञानपुर में 184 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में इन सभी को नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में थाना ऊंज क्षेत्र के नौधन यार्ड स्थित खाली मैदान में संपन्न हुई। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, जिला आबकारी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here