Home तकनीकी जिला विकास अधिकारी ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिला विकास अधिकारी ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

108
0

 

प्रयागराज।जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा के द्वारा गुरुवार को “आठवें पोषण माह “का उद्घाटन विकास भवन के यमुना सभागार में जिला विकास अधिकारी प्रयागराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जो 9 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। पोषण माह की मुख्य -“थीम जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना” है जिसके अंतर्गत मां एवं शिशु का पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक अनुकरण 0-3 वर्ष के बच्चों के संबंध में, प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा 3-6 वर्ष के बच्चों के संबंध में, स्क्रीन समय घटाने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका के संबंध में, मजबूत आंगनबाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाना संबंधित गतिविधिया की जाएगी, जिनका फोटो जन आंदोलन डैशबोर्ड पर समस्त विभागों के द्वारा अपलोड किया जाएगा जिला विकास अधिकारी द्वारा झंडी दिखाकर पोषण रैली को रवाना किया गया। मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज ,बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम, रॉकेट लर्निंग जिला समन्वय प्रीति कश्यप, मुख्य सेविका मीनाक्षी भेटवाल, अंशु दीक्षित, बबीता, अंजू ,मधुबाला, शिमला, मनीषा, प्रीति, और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
एवं सहायिकाएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here