प्रयागराज । जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र के एसबीएस अकैडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें उनकी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन हुआ।कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 07, मोदी नगर, तालापार रोड स्थित विद्यालय परिसर में किया गया, जहां शाम 5 बजे से देर रात तक रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, नाटक और अन्य आकर्षक कार्यक्रमों ने सभी का दिल जीत लिया।वार्षिकोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा, जिसमें विद्यालय पूरी तरह सफल नजर आया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रबंधक एस.बी. सिंह (एडवोकेट) एवं प्रिंसिपल शर्मिला सिंह,ने मुख्य अतिथियों, अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिका विभा सिंह, संगीता सिंह, हिमांशु सिंह, प्रतिमा सिंह, सुधा सिंह, काजल सिंह, तनु सिंह, प्रियंका सिंह, ज्योति पांडे, तनु सिंह बघेल, मधु मिश्रा, कशिश केसरवानी, रंजना सिंह, अंजलि सेन, आमिर अजहर, नीलिमा वर्मा, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, सविनय सिंह, आदर्श त्रिपाठी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य गणों की उपस्थिति रही। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति पर उन्हें सम्मानित किया गया।






