Home राज्य उत्तर प्रदेश शंकरगढ़ मेले में आसमान से आफत बनकर टूटी बारिश

शंकरगढ़ मेले में आसमान से आफत बनकर टूटी बारिश

530
0

मेले की रौनक बिगाड़ गई बारिश,नहीं पहुंच रहे लोग

मेला स्थल में जल भराव से दुकानदारों में छाई मायूसी

माथे पर खिंच गई चिंता की लकीरें कैसे होगी भरपाई

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। बारिश ने शंकरगढ़ के ऐतिहासिक मेले की रौनक बिगाड़ दी है जिससे दुकानदारों में मायूसी छा गई है। मेले में आने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी आई है जिससे दुकानदारों का कारोबार काफी प्रभावित हुआ है।शंकरगढ़ नगर पंचायत के अंतर्गत रामभवन चौराहा पर लगने वाले मेले की रौनक लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने पानी फेर दिया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और खरीददारों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।बारिश के कारण मेले के कई स्टॉल और झूले भी प्रभावित हुए हैं, जिससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा है। बारिश से परेशान दुकानदार बारिश के चलते मेले में दुकानों के आसपास जगह जगह पानी भरने लगा।जिससे खरीदारी करने वाले लोग कम नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि मौसम ने उनका कारोबार बिगाड़ दिया है, क्योंकि बारिश के कारण ग्राहक मेले में आने से बच रहे हैं।श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट मेले में झूले और अन्य मनोरंजन के साधनों पर भीड़ कम हो गई है। श्रद्धालुओं ने बारिश के कारण मेले में आने से परहेज किया, जिससे मेले का उत्साह ठंडा पड़ गया। बारिश के कारण हुए जलभराव से मेले में ग्रहण लग गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बेहतर जल निकासी और व्यवस्था की मांग की है ताकि मेले की रौनक वापस लौट सके। यह बारिश न केवल मेले के उत्साह पर असर डाल रही है, बल्कि व्यापारियों की उम्मीदों पर भी पानी फेर रही है। अब सभी को मौसम के सुधरने का इंतजार है ताकि मेला फिर से गुलजार हो सके। बारिश के कारण दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि लोग मेले में नहीं पहुंच पा रहे हैं और उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। मेले के मैदान में कीचड़ और पानी भर जाने से लोगों का आना मुश्किल हो गया है जिससे मेले की रौनक बिगड़ गई है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि मेले में दुकान महंगी होने के कारण वे पहले से ही परेशान हैं और अब बारिश ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि मेले के बाकी दिनों में उन्हें कुछ राहत मिलेगी और वे अपने नुकसान की भरपाई कर पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here