सड़कों पर बह रहा गंदा पानी दुर्गंध से जीना हुआ मोहाल

मौसमी बीमारियां पसार रहीं पैर, सफाई कर्मी हुए ईद के चांद

फूल कुमार

शंकरगढ़। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ ग्राम पंचायत गाढ़ा कटरा मजरा गढ़वा किला में गंदगी और सड़कों पर बहते गंदे पानी की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नालियों की सफाई न होने और नाली निर्माण की कमी के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।नालियों में जमा कचरा और गंदगी के कारण पानी का निकास नहीं हो पा रहा है, जिससे सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही इस समस्या को बढ़ावा दे रही है।गंदगी और गंदे पानी के कारण ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें स्वास्थ्य समस्याएं, दुर्गंध और सड़कों पर चलने में परेशानी शामिल हैं।ग्रामीणों में गंदगी को लेकर काफी आक्रोश है। ग्राम वासियों का कहना है कि सफाई कर्मी ईद के चांद हो गए हैं। ऐसे में गंदगी पूरी तरह से बेकाबू होती जा रही है। जबकि सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है। शायद जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण सफाई कर्मी गांव में नहीं पहुंच रहे हैं। गांव में फॉगिंग न कराए जाने से ग्राम वासी मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। गांव में चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है गंदगी के चलते मच्छरों के आतंक बढ़ने से लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नालियों में कचरा जमा होने की वजह से उठ रहे दुर्गंध से मोहल्ले वासियों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए नालियों की साफ सफाई व फॉगिंग करवाने की मांग की गई है। गांव में नियमित सफाई कर्मी ना आने से मौसमी बीमारियां पांव पसार रही हैं। इस बाबत जब एडीओ पंचायत शंकरगढ़ दशरथ लाल से जानकारी ली गई तो बताया गया कि सरकार के मनसा अनुरूप गांव में नियमित सफाई करने के लिए सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है अगर सफाई कर्मी समय से नहीं पहुंच रहे हैं तो जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here