Home अपराध मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत एंटी रोमियो टीम शंकरगढ़ ने बढ़ाई महिला...

मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत एंटी रोमियो टीम शंकरगढ़ ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की मुहिम

302
0

एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को दिया सुरक्षा का भरोसा

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर एंटी रोमियो टीम थाना शंकरगढ़ प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के तहत शंकरगढ़ क्षेत्र में महिला उप निरीक्षक अनुराधा सिंह द्वारा महिलाओं के सुरक्षा संबंधी बात की गई व महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और मनचलों को चेतावनी दी गई।यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108,साइबर हेल्प लाइन 1930 और थाने का सीयूजी नंबर 9454402852,साइबर क्राइम आदि के बारे में जानकारी दी गयी। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर थाना शंकरगढ़ की एंटी रोमियो टीम या उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं के लिए जारी किए गए नंबरों पर कॉल करने को प्रेरित किया गया। स्क्वाड ने महिलाओं और बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया। महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा कवच दे रही एंटी रोमियो टीम मिशन शक्ति 5 के तहत एंटी रोमियो की टीम गांवों और बाजारों में दस्तक देकर महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा कवच दे रही है। बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया जा रहा है, ताकि वह सुरक्षित रहें। बता दें कि एंटी रोमियो टीम मिशन शक्ति अभियान के तहत बीते दिन से शंकरगढ़ क्षेत्र के बाजार, चौक चौराहे,गांव ,गली, मोहल्ले आदि स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है।थाना शंकरगढ़ प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही मनचलों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। एसीपी बारा कुंज लता ने बताया कि सर्किल के सभी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और आगे भी इस दिशा में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महिला उप निरीक्षक शंकरगढ़ अनुराधा सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here