हरखपुर कलुआपुर नहर के पास हुई दिन दहाड़े घटना से लोगों में भय

मऊआइमा। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम मानी उमरपुर रमना निवासी अमन कुमार सोनी 20 वर्ष पुत्र अजय कुमार सोनी अभूषण की दुकान ग्राम बाराडीह में किए हुए है। रविवार को सुबह वह दुकान जा रहे थे। जैसे वह हरखपुर जोगापुर नहर पुलिया के पास पहुंचा पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने अमन कुमार सोनी को पकड़ कर डाकूओं से गला रेत कर हत्या कर शव नहर में फेंक कर फरार हो गए।एक आरोपी शुभम पटेल को ग्रामीणों ने पकड कर पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने नहर से शव निकल-निकलकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता अजय कुमार सोनी ने शुभम पटेल, प्रेम कुमार पटेल, देवेन्द्र कुमार पटेल सभी निवासीगण बाराडीह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार शुभम पटेल से पूछताछ कर रही है। मृतक अमन कुमार सोनी अपने माता पिता का एकलौता संतान था। उससे छोटी एक बहन है। मृतक अमन कुमार अविहित था। अमन की हत्या क्यों कि गयी यह अभी कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।
मऊआइमा पुलिस का कहना है कि विवेचना चल रही है जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here