Home राज्य उत्तर प्रदेश अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र भींटा का घेराव...

अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र भींटा का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

46
0

अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र भींटा का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र भींटा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित कर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले एक माह से घूरपुर क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आमजनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। गर्मी से त्रस्त ग्रामीणों ने घूरपुर थाने में लिखित सूचना देने के बाद उपकेंद्र पहुंचकर पावर हाउस की घेराबंदी की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी चेतन पटेल ने कहा कि बिजली न होने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, व्यापारी संतोष मोदनवाल ने बताया कि अघोषित कटौती से व्यवसाय चौपट हो गया है, जिससे व्यापारी वर्ग में भारी रोष है।समाजसेवी आर्य महेंद्र ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग, मरीज, छात्र और गृहिणियां बेहाल हैं। यदि शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। लोगों ने मांग की कि घूरपुर की बिजली व्यवस्था को मामा-भांजा रीवा रोड लाइन से तत्काल जोड़ा जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता मोहम्मद ज़फ़र ने कहा कि बिजली और पानी की किल्लत ने लोगों को सड़क पर रात गुजारने को मजबूर कर दिया है। वहीं शमशेर अहमद ने विद्युत कर्मियों पर मनमाने रवैये और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजू तिवारी, सुबोध कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार, सोम कुमार केसरवानी, विमल कुशवाहा, मनीष कुमार केशरवानी,प्रताप बहादुर सिंह, लालचंद्र पटेल, रामबाबू, मो. कमर, रिज़वान अहमद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here