Home राज्य उत्तर प्रदेश प्रयागराज के बेटे सुधांशु ने सीएसआईआर यूजीसी नेट और गेट में लहराया...

प्रयागराज के बेटे सुधांशु ने सीएसआईआर यूजीसी नेट और गेट में लहराया परचम

194
0

प्रयागराज के बेटे सुधांशु ने सीएसआईआर यूजीसी नेट और गेट में लहराया परचम

प्रयागराज। जिले के मेजा अनुमंडल के उरूआ प्रखंड गांव सोरांव का बेटा सुधांशु शुक्ला ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी सफलता हासिल की है। अधिवक्ता पिता संजय शुक्ल और गृहणी माता ज्योति शुक्ला के पुत्र सुधांशु शुक्ला ने सीएसआईआर यूजीसी नेट की लाइफ साइंस विषय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सीएसआईआर-यूजीसी नेट और गेट जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना बहुत ही कठिन है और सुधांशु ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है। सुधांशु ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट और गेट परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करके अपने माता पिता के साथ जनपद प्रयागराज का नाम रोशन किया है।

▪️सुधांशु जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर एवं साइंसटिस्ट के लिए क्वालीफाईसुधांशु ने इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उत्तर प्रदेश राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। जनरल कैटेगरी में सुधांशु शुक्ला का अखिल भारतीय स्तर पर 147वां रैंक है और गेट में 282वाँ जो उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है। ▪️ बैंगलोर आईआईएससी कॉलेज से एमएससी लाइफ साइंस डिस्टिंक्शन से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

~
सुधांशु ने अपनी स्नातकोत्तर (एमएससी जीवन विज्ञान) की शिक्षा आईआईएससी बैंगलोर के प्रतिष्ठित कॉलेज से प्रथम श्रेणी में डिस्टिंक्शन के साथ पूरी की है। उनकी शैक्षणिक प्रतिभा और समर्पण ने उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता दिलाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here