नवाबगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में बीडीसी सदस्य की गई जान दो घायल, कोहराम

टिकरी गांव के समीप की है घटना, मोहम्मदपुर हथिगहां का रहने वाला था मृतक

विद्रोही सामना-संवाददाता,
नवाबगंज (प्रयागराज)। शनिवार को टिकरी गांव के समीप हाईवे मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में बीडीसी सदस्य की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। हालांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर हथिगहां निवासी बीडीसी सदस्य राकेश पाल उर्फ मुन्ना लाल (38) पुत्र श्याम लाल पाल शनिवार की दोपहर टिकरी गांव के समीप पहुंचा कि दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में बीडीसी सदस्य राकेश पाल की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार करन पटेल एवं पवन पटेल निवासी रूद्री का पुरा थाना फाफामऊ घायल हो गए। घटना में घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि घटना की खबर पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here