Home ताजा खबर शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधानसभा में उठाया वि.बीटीसी 2004...

शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधानसभा में उठाया वि.बीटीसी 2004 के तहत शिक्षकों की पुरानी पेशन बहाली का मुद्दा

794
0

शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधानसभा में उठाया वि.बीटीसी 2004 के तहत शिक्षकों की पुरानी पेशन बहाली का मुद्दा

उन्नाव। विशिष्ट बी टी सी 2004 चयन प्रक्रिया द्वारा नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने को लेकर विधानसभा परिषद में मुद्दा उठाने वाले लोकप्रिय शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल से उनके आवास पर पहुँच कर शनिवार को विशिष्ट बीटीसी के तहत नियुक्त शिक्षकों ने मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह से मुलाक़ात के दौरान चयन व पात्रता के सम्बंध मे बारीकियों की चर्चा की। उन्होंने आश्वास्त किया कि वे इस संबंध मे अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से बात करेंगे और अवसर मिला तो मुख्यमंत्री के सामने भी प्रकरण रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल में अरुणकुमार, अमित सिंह, जिला महामंत्री, अनिल कनौजिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप सोनकर, डॉली निगम, सारिका, अतुल शुक्ला, महेंद्र कुमार, धर्मेंश श्रीवास्तव, लक्ष्मी शंकर पांडेय, अरुण कुशवाहा, राधे गोविंद, राजीव दीक्षित, गोवर्धन सिंह, प्रभात रस्तोगी समेत आदि शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here