Home अपराध नवाबगंज में बोर्ड परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो भाईयों समेत अन्य...

नवाबगंज में बोर्ड परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो भाईयों समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, मची खलबली

855
0

नवाबगंज में बोर्ड परीक्षा के दौरान पकड़े गए दो भाईयों समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज, मची खलबली

-डीआईओएस निरीक्षण में आरके यदुवंशी इंटर कालेज श्रृंगवेरपुर में पकड़े गए दोनों युवक

-डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटाया

अनिल पाल

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा आरंभ होते ही गणित परीक्षा के प्रथम पाली में नवाबगंज के आरके यदुवंशी इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान तीन संदिग्धों के मिलने पर डीआईओएस ने पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सकें। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों में खलबली मच गई। वहीं दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्रवाई की है। वहीं एक मौके से भागने में सफल रहा है। जबकि मौके से लैपटॉप भी पकड़ा गया है। वहीं डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया है।
गंगानगर के नवाबगंज के ब्लाक श्रृंगवेरपुर नर्मदेश्वर स्थित आर.के. यदुवंशी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बताया जाता है कि प्रथम पाली के दौरान हाईस्कूल की गणित परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान डीआईओएस पी.एन. सिंह परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर केंद्र के गेट पर तीन संदिग्ध युवकों को देखकर पूछताछ करने लगे। इसी दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल रहा। जबकि डीआईओएस ने दोनों को पकड़ लिया। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पकड़े गए दोनों भाईयों को पुलिस को सौंप दिया गया। यही नहीं डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया है। वहीं घटना मामले में नवाबगंज पुलिस ने केंद्राध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव की तहरीर पर राजू यादव एवं पुष्पेन्द्र यादव पुत्रगण हीरेंद्र बहादुर सिंह समेत अन्य पर उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित संसधानों का निवारण) अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here