शोपीस बना स्ट्रीट लाइट

महराजगंज। बाजार के ग्राम सभा हुसैनीपुर में लगा स्ट्रीट लाइट शोपीस साबित हो रहा हैं। शाम ढलते ही चौराहे के दक्षिण तरफ अंधेरा कायम रहता है। करीब एक साल पहले लगाया गया स्ट्रीट लाइट जो खराब हो गया है। हुसैनीपुर ग्राम सभा में लगे हुए स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से रात में नहीं जलते हैं। चारों तरफ अंधेरा रहता है। ग्राम प्रधान द्वारा नहीं बदला गया। स्ट्रीट लाइट सामने दुर्गा पूजा दिवाली रामलीला भारत मिलाप जैसे तमाम त्योहार आ रहे हैं। अंधेरा होने के वजह से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। बार-बार कहे जाने के बाद भी नहीं बदल गया। स्ट्रीट लाइट करीब छह महीने से खराब पड़ा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here