मरहबा या मुस्तफ़ा के नारों से गुंजा खमरिया नगर पंचायत क्षेत्र

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूसे मोहम्मदी

भदोही/खमरिया। जश्ने ए मुहम्मदी कमेटी बरतर द्वारा नबी-ए-अकरम सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे वेलादत बा सआदत के मौके पर जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस पुलिस चौकी से होते मुख्य बाजार, मझागवा मोहल्ला ,दखिन मोहल्ला ,पानी टंकी ,पोखरा, बगीचा मोहल्ला, सब्जी मंडी होते हुए पुनः खमरिया पुलिस चौकी पहुंच कर समापन किया गया। जुलूसे आका स. में शामिल लोग आका की आमद मरहबा, सरवर की आमद मरहबा, कौनैन की आमद मरहबा, मरहबा या मुस्तफ़ा के नारे बुलंद करते हुए चल रहे थे। जुलूस में छोटे-छोटे बच्चों के सरो पर इमामा शरीफ बंधा देख लोग रश्क कर रहे थे। जुलूसे मोहम्मदी में शामिल लोग अपने आका व मौला जनाबे मोहम्मदे अरबी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम पर दुरुदो सलाम पढ़ते हुए चल रहे थे तो वहीं नबी की शाने अक़दस में नाते पाक भी पढ़ी जा रही थी। हर शख्स की जुबां पर सल्ले अला का विर्द जारी रहा। सरकार की आमद मरहबा के नारों से खमरिया नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों से लेकर गलियों तक गूंजता रहा। हर तरफ कुंकुमो की रौशनी से जगमगाता हुआ नजर आ रहा था। लोग अपने नबी की वेलादत जोशो खरोश के साथ मना रहे थे। इस मौके पर रिजवान अंसारी, बब्लू, नेहाल अली, सलीम, इमामुदीन, सद्दाम, अमन, रेहान आदि प्रमुख रूप से रहे। वहीं जुलूसे मोहम्मदी की निगरानी में खमरिया चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह मय फोर्स के साथ मजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here