लालगंज(रायबरेली)। जिले के ईमानदार एवम लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में शनिवार को कानून व्यवस्था, शांति व सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने हेतु कोतवाली सरेनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र यादव ने भारी पुलिस बल के साथ शनिवार को देर शाम सरेनी कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। कोतवाल रमेश चन्द्र यादव ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है, वह बगैर किसी दबाव एवं डर के परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र में कानून के खिलाफ कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here