
थाना दिवस में हावी रहे जमीनी विवाद, प्रशासन ने गठित की जांच टीम
शंकरगढ़ थाना प्रभारी ने पकड़ी रफ्तार,जमीनी विवादों पर कसा शिकंजा
शंकरगढ़ थाना प्रभारी की तेज तर्रार कार्यशैली से अपराधियों दलालों, भूमाफियाओं में हड़कंप
राजदेव द्विवेदी
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ में शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल सात प्रकरण दर्ज हुए। अधिकतर मामले जमीन पर कब्जा और चक रोड विवाद से जुड़े थे। प्रशासन ने इन मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक टीम गठित की है, जो मौके पर जाकर जांच करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करेगी।अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन शिकायतों का निस्तारण किया और अन्य शिकायतों की जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान सभी शिकायतें राजस्व संबंधित थीं। तेज तर्रार थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने अपने कड़क अंदाज से क्षेत्र के अपराधियों, भूमाफियाओं और खनन माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा और अगर कोई भी थाना क्षेत्र में अपराध करने का प्रयास करेगा, तो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।राजस्व संबंधित मामलों में उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर से उचित कार्रवाई करेगी और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र के जमीनी विवादों को खत्म करने का प्रयास जारी है। शिकायत लेकर आए लोगों ने थाना प्रभारी की कड़क अंदाज की सराहना की और कहा कि शंकरगढ़ क्षेत्र में अब पुलिस व्यवस्था और न्याय व्यवस्था एक नया आयाम कायम करेगी। इस संपूर्ण थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़ यशपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना प्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंभीरता से लोगों की शिकायतें सुनीं और समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। इस दौरान उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक उमेश बाजपेई, उप निरीक्षक वैशाली अग्रहरि, उप निरीक्षक अनुराधा सहित थाना शंकरगढ़ के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।






