होलागढ़ का है आरोपी बेटी की हत्या की भी जताई है मां आशंका

विद्रोही सामना-संवाददाता,
नवाबगंज (प्रयागराज)। एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में नवाबगंज की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। जबकि लापता युवती की मां ने बेटी की हत्या की भी आशंका जताई है।
नवाबगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी 12 जुलाई को फाफामऊ हॉस्पिटल जाने के लिए घर से निकली थी इसके बाद युती घर नहीं लौटी। परिजन द्वारा हर संभावित स्थानों पर खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला तो खोजबीन के बाद आशीष सरोज पुत्र कुंठी उर्फ गोलगप्पा निवासी जुडापुर बीहर थाना होलागढ़ पर आरोप लगाते हुए नवाबगंज थाने में 15 दिन बाद मुकदमा पंजीकृत कराया है वही लापता ज्योति की मां ने शिकायती पत्र में बेटी की हत्या की भी आशंका जाहिर की है। हालांकि पुलिस केस दर्ज कर युवती समेत आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here