दबंग ने बंद किया आम रास्ता ग्रामीणों में आक्रोश

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेमरा मजरा गोरखा में दबंग ने आम रास्ते को ही बंद कर मकान खड़ा कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इसके बाद दर्जनों ग्रामीणों ने शंकरगढ़ थाने में लिखित शिकायत कर रास्ता खुलवाने तथा समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मोहल्ले के बंशी लाल पुत्र स्वर्गीय राम गरीब ने अवैध तरीके से सरकारी रास्ते में दीवार उठा कर टीना चढ़ा लिया। रास्ते को पाट कर ऊंचा कर दिया जिससे बरसात का पूरा पानी मोहल्लावासियों के घर में घुस रहा है। बताया गया कि 2 वर्ष पहले बंशीलाल ने मोहल्ला वासियों से बोला था कि 15 दिन का समय दो हम सरकारी रास्ते से अपना कब्जा हटा लेंगे लेकिन उसने अपना अवैध कब्जा नहीं हटाकर सरकारी रास्ते में दीवार और टीनशेड खड़ा कर दिया। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और उनके दैनिक जीवन पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते की बंद होने से उन्हें अपने आवश्यक कार्यों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप करने और दबंग व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि विरोध के बावजूद भी दबंग ने आम रास्ते पर मकान बनाकर खड़ा कर दिया है। वर्षों से हम लोग ग्राम प्रधान से न्याय की गुहार लगाते लगाते थक गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उच्च अधिकारियों की चौखट पर दस्तक देंगे। राज्य सरकार सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ गंभीर है लेकिन क्षेत्र के जिम्मेदार इस मामले में कार्यवाही के नाम पर ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here