
गणतंत्र दिवस पर बटहा में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने मीडिया आफिस का फीता काट कर किया उदघाटन
▪️मीडिया से बदसलूकी करने वालो को बक्शा नहीं जाएगा : मीडिया जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा
▪️जनता को अपनी बात मीडिया के जरिए प्रशासन व शासन तक पहुंचाने में मिलेगी मदद : संपादक अलीम उद्दीन
मऊआइमा(प्रयागराज)। विकास खंड मऊआइमा के ग्राम सभा मऊआइमा बटहा में मीडिया जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने तालिब अंसारी के कार्यालय पर मीडिया आफिस का उद्घाटन फीता काट कर किया। वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि इससे क्षेत्र की समस्या व पीड़ा को शासन तक पहुंचाने का माध्यम वरिष्ठ पत्रकार तालिब अंसारी ने कार्यालय में ही मीडिया आफिस उपलब्ध करा दिया है। जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने पहुँचकर मीडिया बन्धुओं का सम्मान किया।
मीडिया जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा मीडिया चौथा स्तंभ है। मीडिया से बदसलूकी करने वालो को बक्शा नहीं जाएगा। मीडिया पर हो रहे उत्पीड़न को मीडिया संगठन हमेशा साथ रहेगा। मीडिया पर हो रहे उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक अखबार विद्रोही सामना के संपादक अलीम उद्दीन ने कहा कि पत्रकार तालिब अंसारी द्वारा कार्यालय पर मीडिया आफिस की स्थापना करना बहुत सराहनीय व क्षेत्र की जनता के लिए सहयोगात्मक कदम है। इससे जनता को अपनी बात मीडिया के जरिए प्रशासन व शासन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं अभी तक यहां की समस्याओं को उजागर करने में लोगों को इलाहबाद तक जाना होता था। अब वह आसानी से यहां कार्यालय में ही अपनी समस्या व रचनात्मक सुझाव से अवगत करा सकेंगे और देर शाम तक की घटनाएं अखबार में आने से रह जाती थीं। लेकिन अब वह भी समय से सभी को पढ़ने को मिल सकेंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, मीडिया जिला उपाध्यक्ष तालिब अंसारी, संपादक अलीम उद्दीन, संपादक राहुल भारतीय, तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, सविता, सुशीला, सुभाष, रिजवान, नन्हे मौर्या, विजय गौतम समेत आदि लोग मौजूद रहे।






