हजारों की मोबाइल चोरी दो स्थान पर ट्यूबवेल में सेंधमारी चोरी

मऊआइमा। हरखपुर।सो रहे दुकानदार की कीमती मोबाइल चोर चोरी कर ले गया।जिसकी फोटो सी कैमरे में कैद हो गई। दो ट्यूबवेल में सेंधमारी करके चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंसईसिपाह निवासी कुलदीप यादव पुत्र फूलचंद्र मिष्ठान की दुकान खोले हुए है।वह दुकान के सामने तख्त पर सो गया। बताया गया है कि एक युवक रात में आया और पन्द्रह हजार का कीमती मोबाइल चोरी कर ले गया।जिसकी फोटो सीसी कैमरे फुटेज में आयी है।बीती रात ग्राम सकरामऊ अमानगंज निवासनीय सुखराजी देवी के ट्यूबवेल में सेंधमारी करके चोरों ने स्टार्टर, स्टेप्लाइजर केबल आदि चोर चोरी कर ले गए।इसके पूर्व भी चोर उक्त ट्यूबवेल में चोरी कर चुके हैं।इसी प्रकार ग्राम बालाडीह निवासी संजय कुमार सिंह पुत्र भगौती शरण सिंह के ट्यूबवेल में सेंधमारी करके चोरों ने स्टार्टर स्टेप्लाइजर आदि हजारों की चोरी करने में चोर सफल रहे। भुक्तभोगियों ने थाने में तहरीर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here