मुख्य अभियंता की अनुपस्थिति में उनके कुर्सी के सामने किया गया माल्यार्पण।

राजदेव द्विवेदी

प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर घूरपुर प्रतापपुर मार्ग में निर्माण कार्य में हो रहे अनियमितता को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के प्रदेश अध्यक्ष के के मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष ऋषि पांडेय के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में माल्यार्पण व धन्यवाद पत्र सौंपा गया। ज्ञात हो कि घूरपुर प्रतापपुर मार्ग के निर्माण में हो रहे अनियमितता को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के पदाधिकारियों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद उचित कार्यवाही नहीं होने से संगठन की तरफ से माल्यार्पण व धन्यवाद पत्र देने मुख्य अभियंता के कार्यालय पहुंचे जहां मुख्य अभियंता की अनुपस्थि में उनके कुर्सी के सामने माल्यार्पण कर उनके कार्यालय में धन्यवाद पत्र दिया।जिसमें कहा गया है कि आपके द्वारा घूरपुर प्रतापपुर मार्ग में किए गए भ्रष्टाचार के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रयागराज की जनता की तरफ से आपको धन्यवाद पत्र दिया जा रहा है। ऐसे ही आप अपने अनुभवी अभियंताओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करते रहिए हम आपको ऐसे ही माल्यार्पण और धन्यवाद पत्र देते रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष ऋषि पांडेय द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर 15 दिनों के अंदर कार्य में सुधार नहीं आया तो घूरपुर प्रतापपुर मार्ग पर आंदोलन होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। माल्यार्पण व धन्यवाद पत्र देने में मुख्य रूप से रूपेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, नायक यादव तहसील अध्यक्ष बारा, राम भवन पटेल संगठन मंत्री तहसील बारा, सुनील पटेल ब्लाक अध्यक्ष शंकरगढ़, हरि ओम, कमलू, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here