प्रयागराज के फूलपुर थाने में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। थाना दिवस के दौरान कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सर्चिंद्र यादव ने एक फरियादी के साथ अभद्र व्यवहार किया।
जानकारी के अनुसार अस्करी रजा जैदी का है, जो सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं । वह वर्तमानमें फूलपुर कस्बे में रहते हैं। उनकी ग्राम रसूलपुर देह माफी में पुश्तैनी जमीन है, जहां उनके पूर्वजों का कब्रिस्तान और इमामबाड़ा
अस्करी रजा अपनी आबादी भूमि पर नया निर्माण कार्य करवा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला ओं के साथ मिलकर उनके निर्माण कार्य में बाधा डाली। आरोप है कि जुबेर अहमद और अन्य लोगों ने पिलर गिरा दिए और मारपीट की। इससे अस्करी रजा और उनके परिवार को चोटें आई। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने थाने में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक की अनुपस्थिति में कार्यवाहक प्रभारी सचिंद्र यादव ने न केवल उनकी शिकायत सुनने से इनकार किया, बल्कि प्रार्थना पत्र को फेंककर उन्हें थाने से भगा दिया। भाजपा के जिला मंत्री रोहित केसरी ने इस मामले को एसीपी फूलपुर के संज्ञान में लाया।एसीपी ने मामले की जांच और विधिक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। सूत्रों के अनुसार, पिछले 6 माह से थाने पर तैनात सचिंद्र यादव पर जनता से बदसलूकी और वसूली के आरोप हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो निरीक्षक सचिंद्र यादव के मऊ आइमा में तैनाती के दौरान एक विशेष जाति के गोल बंद होने के आरोप में मऊ आइमा से ट्रांसफर हुआ था। और वहीं काम फूलपुर में भी उनके द्वारा किया जा रहा है। सचिंद्र यादव के इस कारनामे की चर्चा आमजन मानस में जोरो पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here