निःशुल्क कोचिंग के साथ छात्रों के भविष्य को संवारने की पहल

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। आज शहर से लेकर गांव तक लोग विभिन्न नामों से कोचिंग संस्थान खोलकर मोटी रकम कमा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शंकरगढ़ के प्रतिष्ठित स्कूल एसबीएस अकेडमी के संचालक कोचिंग संस्थान को अपनी समाज सेवा का जरिया बनाने की ठान ली है, जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है। शंकरगढ़ नगर पंचायत के मोदीनगर में स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम का एसबीएस एकेडमी स्कूल के संचालक सुरेंद्र बहादुर सिंह कक्षा आठवीं तथा नौवी के कमजोर बच्चों को निशुल्क कोचिंग पढ़ाने की ठान ली है। जिसमें काफी बच्चे प्रवेश भी ले चुके हैं। इस संबंध में संचालक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हमने अपने विद्यालय के कमजोर बच्चों को अलग से पढ़ाने का प्रावधान पहले से ही बना रखा है। इसी को सोचकर मैने अन्य विद्यालयों में भी पढ़ने वाले कमजोर बच्चे जो कि कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस अदा करने में सक्षम नहीं है उनके लिए निशुल्क कोचिंग पढ़ाने का निश्चय किया है। कक्षाएं 01 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएंगी। यह कोचिंग हमारे ही विद्यालय के योग्य शिक्षकों द्वारा चलाया जाएगा। लेकिन बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक बच्चे अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि लिखकर हमारे व्हाट्सएप नंबर 8931878757 पर भेज कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं तथा 1 सितंबर से दोपहर के 2.30 बजे से कोचिंग में आकर के पढ़ सकते हैं। सुरेन्द्र बहादुर सिंह की इस पहल का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत करते हुए कहा कि यदि अन्य विद्यालयों के संचालकों द्वारा भी ऐसा कदम उठाया जाता तो गरीब के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। जिससे निशुल्क कोचिंग के साथ छात्रों के भविष्य को संवारा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here