-कौड़िहार प्रमुख मुजफ्फर के वांक्षित भतीजे जैद को पुलिस ने उठाया,

विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। गंगानगर के कौड़िहार ब्लाक प्रमुख के वांक्षित भतीजे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस थाने में हंगामा करने के साथ ही अभद्रता कर सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया गया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद भी महिलाएं एवं पुरुषों ने हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 22 नामजद एवं 40-45 बुर्का पहने महिलाएं एवं 20-25 अज्ञात पुरूषों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की है।
नवाबगंज एसआई उदय प्रताप सिंह 29 जुलाई को थाने में दिवसाधिकारी नियुक्त था। बताया जाता है कि इसी दौरान चफरी गांव से दर्जनों से अधिक महिलाएं एवं पुरुषों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। जब थाने में प्रवेश करने से रोका गया तो चफरी निवासी ब्लाक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर के भतीजे मो. जैद की गिरफ्तारी करने की बात करते हुए हंगामा करते हुए सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया गया। वहीं एसआई उदय प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चफरी निवासी रेहाना बेगम उर्फ गुड़िया पत्नी असलम, गुलिस्ता पत्नी अकरम, निक्की बेगम पत्नी अनवर, रहमा पत्नी आजम, फरहद जहां पत्नी अज्जम, सायबा बेगम पत्नी मुजफ्फर, उमैखलीला पत्नी अशरफ, सादमा पत्नी जावेद, वासिब पुत्र तसलीम, मुजम्मिल पुत्र समसीद, नबी अहमद पुत्र रईस, अहमद पुत्र बच्चे, ननकू पुत्र रईस, इकलाख पुत्र अज्जन, इबले अहमद, हाकिम , लिक्कन, चिक्कन, सुम्मारी, हरी लाल, लवकुश, लाला नाऊ का पुत्र अज्ञात, 40-45 बुर्का पहने महिलाएं एवं 20-25 अज्ञात पुरूषों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here