
-प्रतापगढ़ का रहने वाला है आरोपी युवक, पुलिस तलाश में जुटी
विद्रोही सामना-संवाददाता,
राज्य ब्यूरो-प्रमुख, प्रयागराज। गंगानगर के नवाबगंज इलाके के लाल गोपालगंज के समीप बीती रात को एक व्यक्ति द्वारा एक गौमाता के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल हुआ तो खलबली मच गई। वहीं वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद गंगानगर अध्यक्ष ने पुलिस थाने में अंतर्जनपदीय युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
नवाबगंज पियरी उर्फ बिजलीपुर निवासी संजय कुमार तिवारी पुत्र धर्म नारायण तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि लाल गोपालगंज निकट एक गेस्ट हाउस के समीप 29 जुलाई की रात्रि 11 बजे वीडियो वायरल हुआ। वहीं वायरल वीडियो में एक गौमाता के साथ एक युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। जिसका वीडियो वायरल होने पर आरोपी युवक की पहचान कमलाकांत भारतीया पुत्र गग्गन निवासी अन्तामऊ थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में की गई। वहीं गंगानगर अध्यक्ष संजय तिवारी ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। हालांकि वायरल वीडियो के बाद लोगों में हड़कंप मचा रहा।






