
प्रदेश सरकार ने अभी तक पेंशन कटौती नहीं किया बंद: डा.पाठक
उत्तर प्रदेश पेंशनर कल्याण संस्था भदोही शाखा की बैठक में उठी मांग
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश पेंशनर कल्याण संस्था भदोही शाखा की मासिक बैठक डॉ. अमरनाथ पांडेय के निवास पर डॉ.लालमणि उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई । दीनानाथ पाठक की सरस्वती वंदना से बैठक प्रारंभ हुई । केएनपीजी कालेज के सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉ. अमरनाथ पांडेय ने निराश्रित विधवा बहू को पारिवारिक पेंशन दिए जाने की पुनः जोरदार मांग उठाई तो संरक्षक डॉ राजकुमार पाठक ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों की बेची गई पेंशन की कटौती पन्द्रह वर्ष के बजाय दस वर्ष आठ माह के बाद बन्द करने का आदेश दिया है और इसे प्रादेशिक पेंशनरों पर भी लागू कर तत्काल कटौती बंद करने को कहा है , किन्तु प्रदेश सरकार ने अभी तक कटौती बंद नहीं किया जिससे पेंशनरों को हानि हो रही है ।
जुलाई माह में जिन पेंशनरों का जन्मदिन है उनमें उपस्थित डॉ लालमणि उपाध्याय एवं कर्मराज यादव उपस्थित रहे उन्हें माल्यार्पण कर एवं लड्डू खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके शतायु होने की कामना की गयी ।
अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद जिला मंत्री रमा शंकर मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में दयाराम यादव , श्री राम शर्मा,एहशान हैदर ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया ।






