गौ संरक्षण केंद्र कुलहड़िया कौंधियारा में जिंदगी की भीख मांग रहे गोवंश

भूख प्यास और इलाज के अभाव में तड़प रहे बेजुबान गोवंश कौवों का बन रहे ग्रास

योगी सरकार के आदेशों व निर्देशों की जिम्मेदार उड़ा रहे धज्जियां

विद्रोही सामना संवाददाता

प्रयागराज। बिहार का चारा घोटाला चर्चित जरूर रहा है मगर यूपी में अगर गहनता से जांच हो जाए तो पता नहीं कितने रुपए का भूसा घोटाला सामने आ जाएगा। मगर ऐसा होगा नहीं क्योंकि पता नहीं कितने सरकारी अफसरों की कुर्सी के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। पता नहीं कितने सरकारी अफसर शाही जिम्मेदार जेल के सलाखों के पीछे पहुंच जाएंगे इसलिए यह जांच होना बहुत कठिन है। बताते चलें कि जनपद के यमुनानगर विकासखंड कौंधियारा के कुलहड़िया गांव से आ रही है एक दर्दनाक तस्वीर, जहां अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर बेसहारा गौवंश बदहाली की कगार पर हैं और अपनी जिंदगी की भीख मांग रहे हैं। ग्राम पंचायत कुलहड़िया स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के बाहर गेट पर साफ-साफ लिखा है कि ‘गौशाला में प्रवेश वर्जित है – आज्ञा से दरोगा’। लेकिन जब मीडिया टीम अंदर की स्थिति जाननी चाही तो ग्राम प्रधान राधिका प्रसाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा– ‘दरवाजा तभी खुलेगा जब मैं रहूंगा, नहीं तो जो करना है कर लो।’”मीडिया टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 112 नंबर पर कॉल कर प्रशासन की मदद ली। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद जब टीम अंदर पहुंची तो जो दृश्य था, वह अत्यंत चिंताजनक था। गौशाला में मौजूद करीब आठ गोवंश बुरी हालत में हैं कुपोषित, कमजोर और इलाज से वंचित हैं।एक गोवंश की मौत हो चुकी है और उसकी आंख में कीड़े भरे हुए थे।यह दृश्य किसी का भी दिल दहला दे।”क्या ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं कि इन बेजुबानों की जान की रक्षा की जाए? गोवंश संरक्षण के नाम पर बनी यह आश्रय स्थल अब उपेक्षा का शिकार हो चुका है।””ग्राम प्रधान, सचिव और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब होना जरूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले की तत्काल जांच हो और उचित कार्रवाई की जाए। यह सिर्फ खबर नहीं, एक पुकार है – उन बेजुबानों की, जिनकी जान हमारे भरोसे है।”जब इस बाबत खंड विकास अधिकारी कौंधियारा से दूरभाष पर वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here